बाराबंकी : शैक्षणिक व भौतिक वातावरण बदलने में किया काम, मिला इनाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

राज्य अध्यापक पुरस्कार 2023 से नवाजी जाएंगी दीपशिखा राय

 दीपराज सिंह, अमृत विचार। विकास खण्ड देवा के प्राथमिक विद्यालय बरेठी की प्रधानाध्यापिका दीपशिखा राय को राज्य अध्यापक पुरस्कार 2023 से सम्मानित किया जाएगा। यह निर्णय राज्य स्तरीय चयन समित की बैठक में लिया गया है। जिसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं इस दौरान उन्होंने अमृत विचार के साथ अपने विचार साझा किए।

मऊ जनपद के दोहारीघाट कुरूंगा में जन्मी दीपशिखा राय ने बताया कि गणित और भौतिक विज्ञान से स्नातक करने के बाद भौतिक विज्ञान से परास्नातक किया। इसके बाद बीटीसी की ट्रेनिंग करने के बाद 2003 में उनकी पहली नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय बोझी जनपद मऊ में सहायक अध्यापक के पद पर हुई। 2006 में इनका स्थानांतरण बाराबंकी जनपद में हुआ और प्राथमिक विद्यालय बरेठी में पदोन्नति के बाद 2016 में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। विद्यालय में आने के उपरांत पहली प्राथमिकता थी अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन और उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करना। इसके लिए उन्होंने शैक्षणिक एवं भौतिक वातावरण बदलने की दिशा में कार्य प्रारंभ किया।

इसके फल स्वरुप विद्यालय की छात्र संख्या 121 से 239 तक पहुंच गई। समुदाय एवं खुद के प्रयासों से विद्यालय में स्मार्ट टीवी एवं प्रोजेक्टर लगवाया। बरेठी गांव में और पूरे जनपद में इनकी छवि एक ईमानदार, कर्मठ एवं मृदुभाषी शिक्षक के रूप में है। इनके द्वारा किए गए नवाचारों को जनपद एवं राज्य स्तर पर कई बार पुरस्कृत किया गया। कोबिड के दौरान इनके द्वारा पढ़ाए गए कक्षा 5 के गणित विषय के वीडियो पूरे प्रदेश में दूरदर्शन के माध्यम से प्रसारित किया गया।

विभाग द्वारा दीक्षा पोर्टल पर इनके द्वारा डेवलप्ड ई कंटेंट को प्रसारित किया गया। SCERT द्वारा विकसित कक्षा 6, 7, 8 की गणित संदर्शिका एवं कार्य पुस्तिका  के लेखन मंडल के रूप में कार्य कर चुकी दीपशिखा राय महिला सशक्तिकरण के लिए विभिन्न मंचों से भी अपनी पहचान बनाई है।

यह भी पढ़ें- कानपुर की मॉडल के बाद पारा में दुष्कर्म पीड़िता पर हमला : लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर लहुलूहान हालत में मिली युवती

संबंधित समाचार