Lucknow Lohia Institute: लैब में ही बंद रह गई महिला टेक्नीशियन, कर्मचारियों को भी नहीं हुई जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के माइक्रोबायोलॉजी लैब में एक युवती बुधवार देर शाम कई घंटे तक बंद रही और किसी को कानों कान खबर नहीं हुई। रात में उसे बाहर निकाला गया है। ढेरों कवायदों के बाद भी व्यवस्था सुधारने का नाम नहीं ले रही है, सुरक्षा की बातें महज बात बनकर ही रह गई है।

सूत्रों के मुताबिक डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के एकेडमिक ब्लॉक की माइक्रोबायोलॉजी लैब में ट्रेनिग करने आई युवती सो गई। बताया जा रहा है कि लैब में युवती के होने की जानकारी सुरक्षा कर्मियों को भी नहीं हुई और शाम को सभी लोग लैब बंद करके चले गए। देर शाम जब युवती की आंख खुली तब उसने फोन कर लैब में बंद होने की सूचना अपने परिजनों को दी इसके बाद उसे बाहर निकल गया। 

गुरुवार को हेड ऑफ डिपार्टमेंट ने सभी कर्मचारियों को बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली है। हालांकि संस्थान प्रशासन की तरफ से इस तरह की घटना से इंकार किया गया है।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर सर्राफा डकैती कांड: एनकाउंटर में एक लाख एक लाख का इनामियां बदमाश मंगेश यादव ढेर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता