मुरादाबाद: हरिद्वार कुंभ की तैयारी तेज, यात्रियों को छह स्थानों पर ठहरायेगा रेलवे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। हरिद्वार कुंभ को लेकर रेलवे की तैयारियां जोरों पर हैं। अभी 30 जोड़ी अतिरिक्त ट्रेन चलाने की तैयारी है जबकि रोजाना चलने वाली गाड़ियां चलती रहेंगी। रेल प्रबंधन ने मेला के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित रखने की योजना को अमली जामा पहनाया जा रहा है। इस दौरान ट्रेनों के रुकने और …

मुरादाबाद,अमृत विचार। हरिद्वार कुंभ को लेकर रेलवे की तैयारियां जोरों पर हैं। अभी 30 जोड़ी अतिरिक्त ट्रेन चलाने की तैयारी है जबकि रोजाना चलने वाली गाड़ियां चलती रहेंगी। रेल प्रबंधन ने मेला के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को नियंत्रित रखने की योजना को अमली जामा पहनाया जा रहा है। इस दौरान ट्रेनों के रुकने और रवाना होने के स्थान (प्लेटफार्म) तय कर दिये गये हैं।

रेल प्रबंधन ने पहले चरण में 30 मेला स्पेशल ट्रेनों के संचालन की योजना बनायी है। इसके लिए छह स्थानों से यात्रियों को सेवा दी जाएगी। जिस दिशा की ट्रेन आएगी, वहां के लिए वापसी में ट्रेन वहीं से रवाना होगी। देहरादून- ऋषिकेश, मेरठ- दिल्ली, लक्सर, मुरादबाद- लखनऊ, लखनऊ-मुरादाबाद- प्रयागराज और फिरोजपुर-पंजाब रूट की ट्रनों के संचालन के क्षेत्र तय कर दिये गये हैं। स्टेशन के मुख्य द्वार पर बैगेज स्कैनर रहेगा।

दो और तीन नंबर प्लेटफार्म पर आने वाली ट्रेनें वहीं हरिद्वार तक की चलती हैं। उन्हें वहीं से वापस कर दिया जाएगा। चार और पांच नंबर से शटल ट्रेनों को चलाया जाएगा। छह- सात- आठ और नौ नंबर से स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। सबके लिए पूछताछ केंद्र अलग होंगे। मेडिकल काउंटर, क्यूआरटी और कंट्रोल की टीम हर क्षेत्र में काम करेगी। जिस प्लेटफार्म पर उतरेंगे यात्री वहीं से रवाना होगी उनकी ट्रेनें। यह क्षेत्र में यात्रियों को ठहरने का स्थान दिया जायेगा। पूरी भीड़ कैमरे की निगरानी में रहेगी।

रेखा शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने बताया कि रेलवे अपनी सेवाओं को लेकर सतर्क है। इसके लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है। हरिद्वार-ऋशिकेष रेल लाइन का दोहरीकरण हो रहा है। ट्रेनों के प्लेटफार्म तय कर दिये गये हैं। भीड़ नियंत्रण और यात्री सेवाओं की अबकी नए सिरे से निगरानी की जाएगी। कोरोना के मद्देनजर कई अतिरिक्त प्रयास रेलवे की ओर से किया जा रहा है। यात्री सुविधा और सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

संबंधित समाचार