Duleep Trophy : यशस्वी जायसवाल का फोकस लाल गेंद के क्रिकेट पर, बांग्लादेश के खिलाफ प्रदर्शन में निरंतरता पर नजरें 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। भारत के यशस्वी जायसवाल ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट की श्रृंखला से पहले दलीप ट्रॉफी के दौरान लाल गेंद से क्रिकेट में प्रदर्शन में निरंतरता पर जोर दिया है। 22 वर्ष के पंत भारत की लाल गेंद की टीम के अहम सदस्य हैं।

उन्होंने भारत ए के खिलाफ भारत बी के लिए दलीप ट्रॉफी मैच में 50 गेंद में 30 रन बनाये। उन्होंने जियो सिनेमा से कहा, दलीप ट्रॉफी या रणजी ट्रॉफी खेलने का मौका मिलना बड़ी बात है। मुझे इसका इंतजार है। मैं अपनी ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करूंगा। 

अब तक नौ टेस्ट खेल चुके जायसवाल ने कहा, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के कारण हर मैच महत्वपूर्ण है। आपको हर मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होता है। उन्होंने कहा, मैंने अपने फॉर्म पर काफी मेहनत की है और इसे बरकरार रखने की कोशिश करूंगा। जितना अधिक अभ्यास करूंगा, नतीजे उतने ही बेहतर होंगे। मुझे एक खिलाड़ी के तौर पर अपने प्रदर्शन को लगातार सुधार करना है। भारत और बांग्लादेश के बीच श्रृंखला 19 सितंबर से शुरू होगी।

ये भी पढे़ं: मार्नस लाबुशेन ने कहा- भारत के तेज गेंदबाजों के कारण उन्हें ऑस्ट्रेलिया में हराना मुश्किल

संबंधित समाचार