लखनऊ: लाइसेंसी असलहा लेकर युवती के कार्यालय पहुंचा युवक, मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने से नाराज था प्रेमी, विभूतिखंड थाने में पीड़िता की तहरीर पर दर्ज हुई रिपोर्ट

लखनऊ, अमृत विचार। विभूतिखंड इलाके में स्थित एक निजी कार्यालय में युवक लाइसेंसी असलहा लेकर घुस गया। अंदर पहुंचकर प्रेमिका पर असलहा तान दिया। बात करने का दबाव बनाने लगा। यह देख वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को सुपुद्र कर दिया। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि असलहा पीडब्ल्यूडी से रिटायर्ड इंजीनियर अर्जुन सिंह के नाम है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी हरदोई का रहने वाला दीपक यादव है। कल्याणपुर में अर्जुन सिंह के घर में काम करता है। कुछ दिन पहले उसकी बाराबंकी की रहने वाली युवती से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। इसी बीच युवती की शादी कहीं और तय हो गई। इसके बाद युवती ने दीपक से बात करना बंद कर दिया। 

दीपक इस बात से काफी नाराज था। वह लगातार कॉल कर धमकी देता था। कई दिनों से युवती ने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। वह शुक्रवार को कार्यालय पहुंचा। उस वक्त युवती काम कर रही थी। दीपक ने असलहा दिखाकर धमकी देने लगा। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। वहीं, असलहे के लाइसेंस को निरस्त कराने के लिए जिला प्रशासन को जल्द रिपोर्ट भेजी जाएगी।

यह भी पढ़ें:-कांग्रेस में शामिल होने से पहले विनेश फोगाट ने दिया भारतीय रेलवे से इस्तीफा, लिखा यह भावुक संदेश

संबंधित समाचार