प्रकाश और दरवाजे की  व्यवस्था न होने से हो रहे हमले : कांग्रेस ने भेड़िया प्रभावित गांवों के लोगों की समस्या को लेकर दिया ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। महसी तहसील क्षेत्र के भेड़िया प्रभावित गांवों में उत्पन्न समस्या को लेकर कांग्रेस टीम ने नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। सभी ने समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया। उनका कहना है कि महसी क्षेत्र में नरभक्षी भेड़ियों के आतंक से प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामवासियों के बचाव हेतु सुविधा उपलब्ध कराया जाए। कहा कि विगत दिनों प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं प्रदेश महामंत्री बहराइच प्रभारी अरशद खुर्शीद, प्रदेश सचिव बलराम गुप्ता द्वारा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया था।

जिसमें क्षेत्र के लोगों ने मकान, लाईट, दरवाजे और शौचालय की समुचित व्यवस्था न होने के कारण घटना होना बताया। कुछ लोगो के द्वारा यह भी बताया गया कि शासन द्वारा मुझे कोई भी किसी तरह का लाभ मुझे नही दिया गया, पूछने पर प्रशासन द्वारा बताया कि यह घाव भेड़िया द्वारा नही दिया गया है। ऐसे में ग्रामीणों की समस्या को पूरा करने की मांग की। इस दौरान अरशद खुर्शीद महामंत्री, डॉ राजेश तिवारी, डॉ० एएम सिद्दीकि, अली अबकर पप्पू, गीता सिंह, राणा शिवम् सिंह, आदर्श अग्रवाल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-UP 69000 शिक्षक भर्ती मामला: हाईकोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक, सरकार को जारी किया नोटिस

संबंधित समाचार