अमेठी: पीड़ित महिला प्रधान से मिला बसपा का प्रतिनिधि मंडल
अमेठी, अमृत विचार। बन्दोईया में प्रधान के पति की जलाकर की गयी हत्या ने प्रदेश में सियासी गर्मी पैदा कर दी है। जिससे मृतक प्रधान पति के घर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि घर पहुंच रहे हैं। पीड़ित परिजनों को शोक संवेदना के साथ मदद का आश्वासन भी दे रहे हैं। शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष …
अमेठी, अमृत विचार। बन्दोईया में प्रधान के पति की जलाकर की गयी हत्या ने प्रदेश में सियासी गर्मी पैदा कर दी है। जिससे मृतक प्रधान पति के घर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि घर पहुंच रहे हैं। पीड़ित परिजनों को शोक संवेदना के साथ मदद का आश्वासन भी दे रहे हैं। शनिवार को सपा जिलाध्यक्ष छोटे लाल यादव मृतक के परिजनों से मिलने पहुंच थे।
वहीं, रविवार को दोपहर 1 बजे बसपा सुप्रीमो के निर्देश पर पूर्व मंत्री गया चरण दिनकर के नेतृत्त्व में एमएलसी दिनेश चंद्रा, बसपा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार, महेन्द्र यादव उर्फ मोनू व विधानसभा अध्यक्ष सुरेश कुमार के साथ मृतक के परिजनों से मुलाकात की। इस मौके पर पूर्व मंत्री ने कहा कि ग्राम सभा के पैसे के बंदरबाट के लिये ही प्रधान प्रतिनिधि की बांध कर जलाकर हत्या की गयी है। जो बहुत ही वीभत्स जघन्य अपराध की श्रेणी में आता है।
मुकदमे में नामजद सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब ओबीसी व दलित के लोगो को जीने का अधिकार नही है। बेलगाम अपराधियों द्वारा ढीली कानूनी प्रक्रिया के चलते मार दिया जा रहा है। इस घटना से कमजोर वर्ग के प्रतिनिधियों के दिमाक में खौफ पैदा किया जा रहा है। जो समाज व देश दोनो के लिये घातक है। गांव मे पीएसी तैनात की गई है। मौके पर एसडीएम, सीओ गौरीगंज सन्तोष सिंह, महिला थाना प्रभारी कंचन सिंह, कोतवाली प्रभारी मिथिलेश सिंह, उपनिरीक्षक एसबी यादव समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर रहा।
