बरेली:सहेली ने खींचे नग्न फोटो, फिर सोशल मीडिया पर वायरल कर किया ब्लैकमेल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

सुभाषनगर क्षेत्र का मामला, युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरेली, अमृत विचार : एक युवती का उसकी सहेली ने वीडियो कॉल के दौरान नग्न फोटो खींचकर वायरल कर दिया। जब विरोध किया तो सहेली ने ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर थाना सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी सहेली के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

युवती के मुताबिक उसकी नंदौसी सीबीगंज निवासी सिमरन से दोस्ती हो गई। आरोप है कि 4 अगस्त को वह राजस्थान में खाटू श्याम मंदिर में गई थी। सिमरन ने 5 अगस्त को सुबह उससे वीडियो कॉल की। इस दौरान उसने अपने शरीर पर खुजली के बारे में बताया तो सिमरन ने कपड़े उतारकर दिखाने के बहाने वीडियो के स्क्रीनशॉट ले लिए और फेसबुक पर रवि नाम से एक फेक आईडी बनाकर वायरल कर दिए। सिमरन से शिकायत करने पर गाली गलौज की और रुपये मांगकर ब्लैकमेल किया।

संबंधित समाचार