पंजाब में बीएसएफ ने पकड़ा पाकिस्तानी नागरिक
फिरोजपुर। पंजाब में फिरोजपुर सेक्टर में एक सीमा चौकी के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 129वीं बटालियन के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार इस व्यक्ति की पहचान पाकस्तिान के कसूर जिले के आर्शुल गांव के निवासी अदनान के रूप में …
फिरोजपुर। पंजाब में फिरोजपुर सेक्टर में एक सीमा चौकी के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 129वीं बटालियन के जवानों ने एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के अनुसार इस व्यक्ति की पहचान पाकस्तिान के कसूर जिले के आर्शुल गांव के निवासी अदनान के रूप में हुई। अधिकारी के मुताबिक उसके पास से दो सिम वाला एक मोबाइल, एक रसीद और पाकस्तिानी मुद्रा में 380 रुपये बरामद किए गए हैं।
