अल्मोड़ा: पति पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। हलवाबाग विकासखंड की लोधिया निवासी एक महिला ने अपने पति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पत्नी ने पुलिस में पति के खिलाफ तहरीर सौंपी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार लोधिया निवासी महिला ने पुलिस में दी तहरीर में कहा है कि उसका पति पंकज बिष्ट निवासी मनोज विहार कालोनी के साथ परिवार न्यायालय में भरण-पोषण व घरेलू हिंसा का वाद चल रहा है। 7 सितंबर को उन्हें काउंसिलिंग के लिए न्यायालय बुलाया गया था।

आरोप है कि काउंसिलिंग से लौटते समय उसके पति ने उसके और उसकी मां के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। 9 सितंबर को भी न्यायालय से लौटते समय आरोपी ने गाली गलौज की। आरोपी ने मुकदमा वापस लेने और दस लाख व एक कार देने का दबाव बनाया।

ऐसा नहीं करने पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की धमकी दी। इस दौरान राहगीरों के आने पर आरोपी पति फरार हो गया। पीड़ित ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला थाना प्रभारी मीना आर्या ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार