पीलीभीत: अब नए सिरे से होगा नगरपालिका के आउटसोर्स कर्मचारियों का ठेका

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। नगर पालिका में आउटसोर्स कर्मचारियों के टेंडर की प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी जिम्मेदारों ने कर ली है। समयावधि समाप्त होने के बाद भी फर्म से काम लिए जाने को लेकर सवाल उठे तो अफसरों ने संज्ञान लिया है।

शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर पालिका की ओर से आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को रखा गया था। जिसका ठेका पूर्व में मोहित एंटरप्राइजेज फर्म को मिला था। फर्म की ओर से 196 सफाई कर्मचारियों को वार्ड में लगाया गया। इनके अलावा 200 से अधिक सरकारी सफाई कर्मचारियों से भी काम लिया जा रहा था। ये टेंडर एक साल के लिए था। जिसकी अवधि मार्च 2024 में पूरी हो गई। मगर जिम्मेदारों की मानें तो लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू हो गई और टेंडर नहीं हो सका। इसके बाद ठेका का समय बढ़ा दिया गया। फिर आचार संहिता समाप्त होने के बाद भी दोबारा से टेंडर नहीं किए गए। कई माह बाद इसे लेकर सवाल उठाए जाने लगे। सांठगांठ कर गड़बड़ी करने के भी आरोप लगे। मामला तूल पकड़ने लगा तो संबंधित फर्म ने ठेका सरेंडर कर दिया। जिसके बाद अब नगर पालिका टेंडर की प्रक्रिया कराने में जुट गई है। ईओ लाल चंद भारती ने बताया कि टेंडर करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही टेंडर करा दिया जाएगा।

संबंधित समाचार