लखीमपुर खीरी: पुलिस बाइक चोरों की करती रही घेराबंदी, बुजुर्ग महिला से हो गई लूट

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

अपने घर के बाहर बैठी थी महिला, नाक का फूल लूटकर भागे बदमाश

बिजुआ, अमृत विचार। लुटेरों के आगे भीरा पुलिस बेदम नजर आ रही है। मंगलवार को पुलिस घेराबंदी कर बाइक चोरों को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच बाइक सवार दो लुटेरों ने गांव रुद्रपुर में अपने घर के बाहर बने बंगले में बैठी एक बुजुर्ग महिला को दबोच लिया और उसका मुंह दबाकर नाक का सोने का फूल नोच कर भाग निकले। घटना से पुलिस की खूब किरकिरी हो रही है।

थाना भीरा क्षेत्र में लगातार चोरी व लूट की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस ने दो दिन पहले लूट व चोरी की घटना में शामिल होने का दावा करते हुए चार आरोपियों के चालान भेजे थे। खुलासा हुए छह घंटे भी नहीं बीत पाए थे कि चोर ने गांव गदियाना निवासी प्रधान अखिलेश यादव के घर से नकदी-समेत लाखों के जेवर चोरी कर ले गए थे। इसके अलावा एक स्कूल और परचून की दुकान में भी चोरी की थी। मंगलवार को पुलिस टीमें चोरी की बाइक लेकर भाग रहे दो युवकों की घेराबंदी कर रही थी। हालांकि पुलिस ने बाइक तो बरामद कर ली, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लग सके। इसी बीच बाइक सवार दो लुटेरों ने पुलिस चौकी बिजुआ के गांव रुद्रपुर में घर के बाहर बंगले में बैठी सावित्री देवी (80) को दबोच लिया। उसकी नाक से सोने का फूल निकालकर निकालकर भाग गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज बिजुआ बृजेश सिंह ने महिला से घटना की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आए। क्षेत्र में लगातार हो रही छिनैती व चोरी की घटनाओं से पूरा क्षेत्र दहल गया है। वहीं पुलिस घटनाओं को रोकने में नाकाम दिख रही है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म