बरेली: घर में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
अमृत विचार, बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवक का शव घर में मिला। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसकी मौत पेट में दर्द होने के कारण हुई है। वहीं, मृतक के भाइयों ने भाभी पर हत्या की आशंका जताई है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज …
अमृत विचार, बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र के एक मोहल्ले में युवक का शव घर में मिला। मृतक की पत्नी का कहना है कि उसकी मौत पेट में दर्द होने के कारण हुई है। वहीं, मृतक के भाइयों ने भाभी पर हत्या की आशंका जताई है। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव प्रेमपुर निवासी बनवारीलाल ने बताया कि उनका भाई रामस्वरूप इज्जतनगर थाना क्षेत्र के वीरसावरकर नगर में किराए के मकान में पत्नी सुखदेई के साथ रहता था। वह सब्जी बेचकर परिवार का पालन पोषण करता था। शनिवार रात को उसकी मौत हो गई।
बनवारी लाल ने रामस्वरूप की पत्नी सुखदेई पर हत्या का शक जताया है। वहीं, सुखदेई ने पुलिस को बताया कि रामस्वरूप रात को घर आया था। कुछ देर बाद उसके पेट में दर्द हुआ और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
