Unnao Accident: ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से महिला और बच्ची की दबकर मौत...कई घायल, गणेश विसर्जन को जाते समय हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव, अमृत विचार। उन्नाव के हसनगंज में बुधवार को गणेश विसर्जन को जाते समय ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से महिला और बच्ची की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए है। औरास थानाक्षेत्र के बड़ा देव गांव से गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में दो दर्जन से अधिक लोग सवार हुए थे। 

यह सभी हसनगंज थानाक्षेत्र के रसूलपुर बकिया सई नदी पर मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे ही बहरौली जहांनपुर गांव के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई। हादसे में बड़ा देव गांव निवासी राधेश्याम गुप्ता की पत्नी अनीता देवी और अतीश राठौर की पुत्री मधू की ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनमें ललित लक्ष्मी और अन्य घायल शामिल हैं। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: ISIS के खुरासान माड्यूल पर शक, पं. बंगाल से भी तार जुड़े होने की आशंका...धार्मिक संगठनों और जमातियों की पड़ताल

संबंधित समाचार