पीलीभीत: दहशत का पर्याय बने सियार..अब घास काटने गई महिला पर हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

महिला को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया भर्ती

बरखेड़ा, अमृत विचार। गन्ने के खेत में घास काटने गई एक महिला के ऊपर सियार ने हमला बोल दिया। हमले में महिला घायल हो गई। घायल महिला का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया है।

घटना थाना क्षेत्र के गांव पतरासा कुंवरपुर की बताई जा रही है। गांव निवासी मंगली प्रसाद की पत्नी गया देवी (50) अपनी देवरानी नीलम देवी के साथ गांव के पास ही गन्ने के खेत में सुबह आठ बजे के आसपास घास काटने गईं थी। दोनों महिलाएं गन्ने के खेत में घास काट रहीं थीं कि इसी बीच एक सियार ने गया देवी के ऊपर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से गया देवी बुरी तरह घबरा गईं और गन्ने के खेत से बाहर भागी। हमला देख देवरानी नीलम देवी भी उनके साथ ही भाग खड़ी हुई। हमले में गया देवी घायल हो गई। शोर-शराबे पर गांव वाले भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने हमलावर सियार की तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। इधर ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां घायल महिला का इलाज किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व 25 अगस्त को भी गांव के रूपलाल पर सियार ने हमलाकर घायल कर दिया था। रूपलाल खेत में फसल को नुकसान पहुंचा रहे बंदरों को भागने खेत पर गए थे। उनका इलाज भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा हे। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार सियार के हो रहे हमले से गांव में दहशत है।

संबंधित समाचार