पुतिन का एक्शन...जासूसी के आरोप में छह ब्रिटिश राजनयिकों को निष्कासित करेगा रूस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मॉस्को। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने शुक्रवार को छह ब्रिटिश राजनयिकों पर जासूसी का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें दी गई मान्यता को वापस लेने का फैसला किया गया है। रूसी सरकारी टीवी ‘एफएसबी’ ने सुरक्षा सेवा के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि उन्हें निष्कासित किया जाएगा। 

‘एफएसबी’ ने दावा किया कि उसे इस संबंध में दस्तावेज मिले हैं जो यह दर्शाते हैं कि उन्हें ब्रिटेन के विदेश मंत्रालय के एक प्रभाग द्वारा भेजा गया था ‘‘जिनका मुख्य काम हमारे देश पर रणनीतिक रूप से पराजय थोपना था’’ और इसके लिए वे ‘‘खुफिया जानकारी जुटाने और विध्वंसकारी गतिविधियों में लिप्त’’ थे। 

रूस का यह कदम अमेरिका और ब्रिटेन द्वारा यूक्रेन को 1.5 अरब डॉलर की सहायता भेजने के संकल्प के दो दिन बाद सामने आया है। वहीं, यूक्रेन के अधिकारियों ने पश्चिमी देशों से मिली मिसाइल का इस्तेमाल रूस के काफी अंदरूनी क्षेत्रों को निशाना बनाने में करने का संकल्प लिया है। मॉस्को में ब्रिटिश दूतावास से इस बारे में टिप्पणी के एसोसिएटेड प्रेस (एपी) के अनुरोध पर दूतावास ने तत्काल कुछ नहीं कहा। 

ये भी पढ़ें : Bangladesh : शेख हसीना के पदस्थ होने के बाद बांग्लादेश-भारत यात्रियों की यात्रा में आई गिरावट

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता