Fatehpur News: जंगली जानवर ने किया हमला...चार लोग घायल, ग्रामीणों ने एक सियार को मार गिराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रात में घरों के बाहर सो रहे लोगों पर किया हमला

फतेहपुर, अमृत विचार। किशनपुर थानाक्षेत्र के रायपुर भसरौल के मजरे थुरियानी गांव में देर रात घर के बाहर सो रहे लोगों पर जंगली जानवरों ने हमला कर दिया। जानवरों ने कई लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर होने पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने घेरकर जंगली जानवर को मार गिराया। वही जंगली जानवर के हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल हैं। 

किशनपुर थाना क्षेत्र के थुरियानी गांव में गुरुवार की देर रात कई लोग घर के बाहर बने छप्पर के नीचे सो रहे थे। उसी दौरान देर रात सियार की तरह दिखने वाले चार-पांच जंगली जानवरों ने लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें गांव के रहने वाली मोतिनिया देवी (70), सेमिया (65), बाबूचंद (45), गोगिया (75) बुरी तरीके से घायल हो गए। इसके बाद पूरे गांव में शोरगुल शुरू हो गया। शोर सुन ग्रामीण इकट्ठा हो गए। 

इस दौरान ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एक जानवर को मार गिराया। जबकि कई जंगली जानवर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। वहीं देर रात ही घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद एंबुलेंस से घायलों को विजयीपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सियार की तरह दिखने वाले चार पांच जानवरों ने गांव के चार लोगों पर हमला कर घायल कर दिया है। 

इस दौरान एक जानवर एक घर में घुस गया था। जिसे मार गिराया गया है जबकि कई जानवर भाग निकले। मामले में वन क्षेत्राधिकारी विवेक शुक्ला ने बताया कि टीम भेज कर जानवर की पहचान कराई जा रही है, जल्द ही इन जानवरों के पकड़ने के लिए टीमें लगाई जाएंगी। जिससे दोबारा ग्रामीणों पर यह हमले न कर सके।

ये भी पढ़ें- Kanpur Suicide: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या...खून से लथपथ शव देख परिजनों के उड़े होश

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म