Kanpur Suicide: युवक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या...खून से लथपथ शव देख परिजनों के उड़े होश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। सजेती थानाक्षेत्र में युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। खून से लथपथ शव देखकर परिजनों के होश उड़ गए। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दें कि, ग्राम जल्ला निवासी अरविंद कुमार ने लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनते ही हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिवार के लोग अस्पताल लेकर भागे। जहां डॉक्टरों ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। नशे में धुत होकर गोली मारने की बात सामने आई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। 

ये भी पढ़ें- Kanpur News: 86 करोड़ से रूमा बनेगा आदर्श औद्योगिक क्षेत्र...इंटीग्रेटेड कंट्रोल और कमांड सेंटर बनेगा, ये काम कराए जाएंगे

संबंधित समाचार