बहराइच: ग्रामीण की तालाब में डूबने से मौत, सुबह खेत से वापस आते समय हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खैरीघाट/बहराइच, अमृत विचार। जिले के मटेरा कला गांव निवासी एक ग्रामीण शनिवार सुबह खेत को गया। इसके बाद वापस घर आ रहा था। रास्ते में तालाब में पैर फिसलने से वह डूब गया। उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मटेरा कलां निवासी गोबरे वर्मा (58) शनिवार सुबह नित्य क्रिया के लिए खेत को गए थे। इसके बाद तालाब के निकट नित्य कर्म करने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया। जिसके चलते वह तालाब में डूब गए और पानी में डूबकर मौत हो गई।

cats

 पुलिस ने कुछ देर बाद ग्रामीणों ने तालाब में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया। पत्नी ननकी देवी की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि तालाब में डूबने से मौत हुई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप वर्मा ने बताया कि तालाब के निकट ही मृतक का खेत है। प्रतिदिन की तरह वह खेत भ्रमण के बाद नित्य क्रिया को गए। घर वापस आते समय हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें:-UP के युवाओं के लिए खुशखबरी: राजस्व विभाग में हजारों खाली पदों पर जल्द होगी भर्तियां, CM योगी ने दिए निर्देश

संबंधित समाचार