रामपुर : अधिवक्ता की गाड़ी में तोड़-फोड़, सामान भी किया चोरी...रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर,अमृत विचार। अधिवक्ता की कार से सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गंगापुर आवास विकास निवासी संदीप सैनी का कहना है कि वह पेशे से अधिवक्ता हैं। उनका कहना है कि 13 सितंबर की देर रात को मोहल्ले का छोटू कार का शीशा तोड़कर उसका सामान चोरी कर ले गया। जानकारी होने पर अधिवक्ता के होश उड़ गए। उसके बाद थाने में तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी  युवक पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: मासूम की तलाश में मुरादाबाद से हल्द्वानी पहुंची पुलिस, दो युवकों को पकड़ा

संबंधित समाचार