अयोध्या: मिल्कीपुर उपचुनाव प्रतिष्ठा से जुड़ा, लड़ेंगे मजबूती से- सत्य नारायण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, बनाई रणनीति

अयोध्या, अमृत विचार। कांग्रेस पार्टी ने मिल्कीपुर उप चुनाव को प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है। वह इसे मजबूती से लड़ेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल की बैठक का निचोड़ यही रहा। उन्होंने अपने संबोधन में कुछ ऐसा ही रेखांकित किया। 

राष्ट्रीय सचिव पटेल ने कांग्रेस कार्यालय कमला नेहरू भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कहा कि इस देश के लोकतंत्र और गंगा जमुनी तहजीब की रक्षा करने का महती दायित्व कांग्रेस के कंधों पर है। मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस की प्रतिष्ठा से जुड़ी है। इसे मजबूती के साथ लड़ा जाएगा। आक्रामक रणनीति बनाई जा रही है। सितंबर के आखिरी सप्ताह में मिल्कीपुर में एक बड़ी जनसभा होगी। 

जनसभा में प्रदेश प्रभारी सहित शीर्ष नेताओं का जमावड़ा होगा। मिल्कीपुर क्षेत्र को चार जोन में बांटकर न्याय पंचायत स्तर तक प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे। प्रभारियों में मिल्कीपुर के पदाधिकारी के अलावा एआईसीसी और पीसीसी सदस्यों को भी जिम्मेदारियां, और जवाब देही तय होगी।

प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक प्रसाद और प्रदेश सचिव मनोज कुमार गौतम ने कहा की हमारा लक्ष्य है कि रैली के पहले मिल्कीपुर विधानसभा के तहत आने वाली सभी न्याय पंचायतों की बैठक, बूथ कमेटियों का गठन है। उनका भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा। बैठक को मिल्कीपुर उपचुनाव के प्रभारीगण प्रदेश महासचिव अमरेंद्र प्रताप मल्ल, सर्वेश, जैनेंद्र पांडे, मिर्जा शाह आलम बेग, संजय यादव ने भी संबोधित किया।

बैठक में कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप निषाद की प्रेरणा से बहुजन समाज पार्टी गोसाईगंज के पूर्व विधानसभा महासचिव सुरेश राणा के साथ दर्जन भर लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव और संचालन महानगर अध्यक्ष वेद सिंह कमल ने किया। बैठक में अशोकसिंह, राजेंद्र प्रताप सिंह , सदस्य उग्रसेन मिश्रा, रामदास वर्मा, शिवपूजन पांडे आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें-केजरीवाल ने इस्तीफा देने की घोषणा की, भाजपा ने बताया 'पीआर हथकंडा'

संबंधित समाचार