संभल: किशोर ने किया आठ वर्षीय बालक के साथ कुकर्म, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चन्दौसी, अमृत विचार। बनियाखेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को 12 वर्षीय किशोर के आठ वर्षीय बालक से कुकर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां की ओर से आरोपी किशोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना की सूचना मिलने पर एएसपी व सीओ ने घटनास्थल पर पहुंच पीड़ितों से जानकारी की। 
 
एक गांव में महिला रविवार को थाने पहुंची और तहरीर देकर बताया कि शनिवार की दोपहर बच्चे खेल रहे थे। तभी गांव का 12 वर्षीय किशोर उसके आठ वर्षीय बालक को एकांत में ले गया। जहां उसने बहला-फुसला कर बालक के साथ कुकर्म किया। इसके बाद बालक घर आ गया और घटना के विषय में नहीं बताया। रविवार की सुबह बालक को दर्द हुआ तो उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। 

इसके बाद बालक की मां आरोपी के घर पहुंची और घटना के बारे में शिकायत की । इस पर दोनों पक्षों की महिलाओं में कहासुनी होने लगी। इसके बाद पीड़ित बालक की मां थाने पहुंची और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर किशोर के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं घटना की जानकारी होने पर एएसपी श्रीशचंद्र व सीओ डॉ. प्रदीप कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली।

यह भी पढ़ें- Kanpur: बारावफात को लेकर शहर में कल लागू रहेगा डायवर्जन, यहां पढ़ें...कहां से निकाले वाहन


संबंधित समाचार