बाराबंंकी : 54 हजार से अधिक लोगों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अटल सदस्यता अभियान में भाजपा ने झोंकी ताकत, रविवार को 500 बूथों पर चला अभियान

बाराबंकी, अमृत विचार : भाजपाइयों ने रविवार को जिले 500 बूथों पर दिन भर पसीना बहाकर भाजपा के सदस्यता अभियान को धार दी।जनप्रतिनिधियों से लेकर जिला पदाधिकारी एवम वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने एक दिन में 54 690 सदस्य बना डाले। जिला प्रभारी,खाद्य एवम रसद राज्यमंत्री,पूर्व सांसद एवम विधायको सहित सभी अपने अपने निर्धारित बूथों पर रविवार को दिन भर सदस्यता अभियान में लगे रहे।

एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने हरख मंडल बूथ संख्या 338 व 339 पर सदस्यता अभियान चलाया।जिला प्रभारी ने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी और परिवार विस्तार है,जिसमे सभी वर्गो को निष्पक्षता जोड़ा जा रहा है।कहा कि पार्टी अपने सदस्यता अभियान के जरिए मोदी योगी सरकार की उपलब्धियों को भी जन जन तक पहुंचा रही है।

भारी संख्या में महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने बताया कि रविवार विशेष अभियान चलाकर 54690 सदस्य बनाए। कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा कर लेंगे

संबंधित समाचार