बरेली : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पीछे बैठी युवती घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। जागरण से घर लौटते समय रविवार रात एक अज्ञात कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती को इलाज के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी दोनों टांगें टूट गई हैं। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव लदपुरिया निवासी जानकी प्रसाद के 25 वर्षीय बेटे टिंकू की रविवार तड़के नवाबगंज थाना क्षेत्र के ज्योरा जयनगर के पास हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसके साथ मोटरसाइकिल पर बैठी नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव बुखारपुर निवासी ओमपाल की बेटी स्वाती भी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिला अस्पताल में मौजूद टिंकू के घरवालों ने बताया कि वह जागरण में झांकी सजाने का काम करता था और स्वाती भी यही काम करती थी। दोनों शनिवार शाम को बहेड़ी में आयोजित एक जागरण में झांकी सजाने के लिए गए थे। आज सुबह तड़के वापस लौटते समय नवाबगंज के ज्योरा जयनगर के पास तेज गति से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

संबंधित समाचार