कर्णप्रयाग: पिंडर नदी में कूदी युवती, सर्च अभियान शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कर्णप्रयाग, अमृत विचार। यहां एक युवती ने पुल से पिंडर नदी में छलांग लगा दी। युवती के नदी में कूदते ही वहां लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम मौके पर सर्च अभियान चला रही है लेकिन अभी तक युवती का कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि युवती सुभाष नगर से आईटीआई को जाने वाले पुल पर खड़ी थी। इस दौरान उसने अचानक से छलांग लगा दी। लोगों ने उसे कुछ दूर तक बहते हुए देखा लेकिन वे उसे बचा नहीं पाए।

संबंधित समाचार