बरेली: सुसाइड से पहले लगाया पुलिस को फोन...'मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं'

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

डिफेंस कॉलोनी में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बरेली, अमृत विचार। डिफेंस कॉलोनी में एक शख्स ने फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। कहा जा रहा है कि खुदकुशी करने से पहले उसने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस समय पर कॉल करने वाले व्यक्ति का पता नहीं खोज पाई। बाद में खोजबीन करते हुए बमुश्किल पुलिस ने मकान ढूंढा और मृतक के घर पहुंची। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

पूरा मामला सोमवार देर रात इज्जतनगर थाना क्षेत्र की डिफेंस कॉलोनी का बताया जा रहा है। यहां रहने वाले 40 वर्षीय राजीव कुमार ने रात करीब 10 बजे डायल 112 को कॉल करने जानकारदी दी कि वह आत्महत्या करने जा रहे हैं। पुलिस ने फोन करने वाले की लोकेशन तो ट्रेस कर ली लेकिन डिफेंस कॉलोनी में मकान नहीं खोज पाई। दरअसल मृतक ने फोन करने के बाद अपना मोबाइल ही बंद कर लिया, बमुश्किल मकान मिला तो कमरे में फांसी पर झूलता हुआ शव मिला। देर रात लगभग 12 बजे उन्होंने अपने मकान की छत पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही थी।

दंपति के बीच चल रहा था विवाद
पुलिस के मुताबिक मृतक की पत्नी महिमा श्रीवास्तव और समीर को जरिए मोबाइल सूचना देकर अवगत कराया गया लेकिन दोनों मौके पर नहीं आए थे। आत्महत्या की वजह दंपति के बीच आपसी विवाद माना जा रहा है। मृतक के पिता राम आसरे ने बताया गया कि उकी बहू अपने बच्चों के साथ कहीं और रहती है। रही है तथा विधिक कार्यवाही की जा रही है लॉ एंड ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है

संबंधित समाचार