बरेली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का होगा सोशल आडिट
बरेली,अमृत विचार। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का सोशल ऑडिट किया जाएगा, इसकी शुरूआत नवंबर के अंत तक हो सकती है। इस दौरान जो लोग योजना का गलत लाभ ले रहे होंगे उनका नाम हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही उन किसानों के नाम जोड़े जाएंगे जो लाभार्थी इस योजना से वंचित हैं। कृषि विभाग …
बरेली,अमृत विचार। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का सोशल ऑडिट किया जाएगा, इसकी शुरूआत नवंबर के अंत तक हो सकती है। इस दौरान जो लोग योजना का गलत लाभ ले रहे होंगे उनका नाम हटा दिया जाएगा। इसके साथ ही उन किसानों के नाम जोड़े जाएंगे जो लाभार्थी इस योजना से वंचित हैं। कृषि विभाग ने पीएम किसान सम्मान योजना की सोशल ऑडिट कराने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। ऑडिट टीम में पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, और पंचायत के विभिन्न गांवों के प्रगतिशील किसान होंगे।
प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी योजनाओं में शामिल किसान सम्मान निधि योजना पर केंद्र व प्रदेश सरकार का खास फोकस है। सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी पात्र किसानों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। किसान सम्मान निधी पाने को भटक रहे हैं। साथ ही कई मामले तो ऐसे भी सामने आए हैं, जिसमें अपात्रों को लाभ देने की शिकायत अफसरों तक पहुंची हैं। किसानों के नाम छूटने और गलत लोगों के नाम जोड़ने संबंधी शिकायत तो अक्सर होती रहती हैं।
इस योजना में जनपद के करीब साढ़े चार लाख लघु व सीमांत किसानों को शामिल किया गया है। विभागीय अफसरों का दावा है कि शत-प्रतिशत किसानों को योजना का लाभ मिलेगा। वहीं, योजना में धांधली की शिकायतें को लेकर सरकार गंभीर है। जिसके चलते शासन के निर्देश पर सोशल ऑडिट के लिए टीम महीने के आखिरी सप्ताह में पहुंच सकती है। इधर, विभागीय अफसरों का मानना है कि सोशल ऑडिट के दौरान सही किसान की पहचान हो जाएगी और कोई भी इस योजना से वंचित नहीं रह जाएगा।
