यूपी में जाति देखकर हो रहा एनकाउंटर, थानों की हो रही नीलामी : सांसद उज्ज्वल रमण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शासन को डेढ़ महीने पहले भेजा गया प्रस्ताव

प्रयागराज, अमृत विचार: शहर में कांग्रेसियों ने बुधवार को सिविल लाइंस पत्थर गिरजा घर स्थित धरना स्थल पर प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था के साथ राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर   केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस दौरान मौजूद सांसद उज्ज्वल रमण सिंह कहा कि समूचे प्रदेश में मौजूद थानों की पूरे प्रदेश में थानों की नीलामी हो रही है। थानों में अफसरशाही भारी है। यूपी में जाति देखकर एनकाउंटर हो रहे है।

नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले केंद्रीय मंत्री का भाजपा सरकार पक्ष लेते हुए उनका संरक्षण कर रही है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्थ लड़खड़ा चुकी है। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा गया।  उज्ज्वल रमण सिंह ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष पर जिस तरह से केंद्रीय मंत्री ने अभद्र टिप्पणी की है, वह बिल्कुल गलत है। यह इतिहास रहा है कि किसी ने नेता प्रतिपक्ष पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी नहीं की होगी।

इससे यह साफ होता है कि केंद्रीय मंत्री को भाजपा सरकार संरक्षण दे रही है।  उन्होंने कहा कि इस डबल इंजन की सरकार का चेहरा अब  बेनकाब हो चुका है। इस सरकार से जनता पूरी तरह से ऊब चुकी है। उन्होने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए बुलडोजर की नीति पर तत्काल रोक लगाने के साथ आगे फैसला करने के लिए कहा है। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि कानून के दायरे में रहकर कार्रवाई होनी चाहिए। गलत कार्रवाई करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई होना तय है

संबंधित समाचार