बरेली: एयरपोर्ट पर उड़ान से पहले होंगे सुरक्षा के इंतजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। बरेली एयरपोर्ट से उड़ान से पहले एयरपोर्ट और यात्रियों की सुरक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिसंबर से उड़ान की उम्मीद के तहत सुरक्षाकर्मियों को यात्रियों व उनके सामान की चेकिंग का रिहसर्ल कराया जाएगा। सुरक्षा तैयारियों को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने एसएसपी से ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके …

बरेली,अमृत विचार। बरेली एयरपोर्ट से उड़ान से पहले एयरपोर्ट और यात्रियों की सुरक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिसंबर से उड़ान की उम्मीद के तहत सुरक्षाकर्मियों को यात्रियों व उनके सामान की चेकिंग का रिहसर्ल कराया जाएगा। सुरक्षा तैयारियों को लेकर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने एसएसपी से ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके पुलिसकर्मियों के सूची मांगी है। जल्द ही इन पुलिसकर्मियों को थाने व अन्य जगहों पर तैनाती से वापस बुलाकर एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए भेज दिया जाएगा।

सोमवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने एयरपोर्ट के अधिकारियों के साथ निर्माणाधीन एयरपोर्ट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। एसएसपी एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा आयोजित सतर्कता जागरुकता सप्ताह के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे थे। एसएसपी ने वृक्षारोपण भी किया।

एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए पहले ही 46 पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग कराई गई थी। जिसमें 31 पुलिसकर्मी बरेली,11 पुलिसकर्मी शाहजहांपुर व अन्य जिलों के शामिल हुए थे। ट्रेनिंग प्राप्त करने के बाद पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग थानों व अन्य जगहों पर कर दी गई थी। कुछ पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर भी दूसरे जिलों में हो चुका है। एयरपोर्ट का निर्माण पूरा न होने के चलते ऐसा किया गया था। लेकिन अब एयरपोर्ट का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और यहां से उड़ान की तैयारी शुरू हो चुकी है। उम्मीद है कि दिसंबर माह में पहली उड़ान शुरू हो।

उड़ान के दौरान एयरपोर्ट की सुरक्षा, यात्रियों की चेकिंग और सामान की चेकिंग होगी। यही वजह है कि उड़ान से पहले ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके पुलिसकर्मियों से रिहसर्ल कराया जाएगा। इस वजह से पुलिसकर्मियों को वापस बुलाया जा रहा है। रिहर्सल के द्वारा पुलिसकर्मियों से बैग स्कैनर चलाने, सीसीटीवी की मॉनिटिरंग, स्कैनर चलाने व अन्य किया जाएगा। पुलिसकर्मियों के ड्यूटी प्वाइंट निर्धारित किए जाएंगे। इसके अलावा भी सुरक्षा की अन्य तैयारियां की जाएंगी।

रिहसर्ल के दौरान कोई कमी पायी गई या अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की जरुरत हुई, तो उनकी भी ट्रेनिंग करायी जाएगी, ताकि एयरपोर्ट पूरी तरह से संचालित होने के बाद सुरक्षा को लेकर किसी तरह की कोई दिक्कत न आए। बता दें कि एयरपोर्ट का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। यहां से उड़ान काफी समय से होने की तैयारी चल रही है लेकिन विमान कंपनी के आने से देरी हो रही है। कुछ दिनों पहले ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने विमान कंपनी के द्वारा उड़ान भरने की हामी की जानकारी दी थी, जिसके बाद से तैयारियां और तेज हो गई हैं।

“एयरपोर्ट से जल्द उड़ान की तैयारी हो रही है। सुरक्षा के लिए ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके पुलिसकर्मियों की डिमांड की गई है। जल्द ही पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के लिए भेज दिया जाएगा।” -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

“एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी गई थी। ट्रेनिंग प्राप्त कर चुके पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के लिए बुलाया गया है। अन्य पुलिसकर्मियों की भी ट्रेनिंग जरूरत के हिसाब से करायी जा सकती है।” -राजीव कुलश्रेष्ठ, निदेशक बरेली एयरपोर्ट

संबंधित समाचार