बहराइच: पैर फिसलने से पानी में चली गई किशोरी, काफी तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जिले के कोटिया गांव निवासी एक किशोरी बुधवार शाम को नित्यक्रिया के लिए गई। पुल के पास पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। काफी तलाश के बाद भी किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका है। हरदी थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोटिया निवासी मोनी बाजपेयी पुत्री रामशंकर बाजपेयी उम्र करीब 17 वर्ष बुधवार शाम सात बजे के आसपास मे अपने घर से नित्य क्रिया के लिए निकली थी।

नाले के निकट बने पुल के पास पैर फिसलने से गहरे पानी में डूबने लगी। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। स्थानीय गोताखोरों के द्वारा काफी तलाश की गई, लेकिन खबर लिखे जाने तक शव नहीं मिला है। मौके पर थानाध्यक्ष हरदी सुरेश कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार महसी सौरभ सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल उदय प्रताप पहुंचे। लेकिन अभी तक किशोरी का कुछ पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें:-Gonda Crime News: प्रेम प्रसंग में छात्र की हत्या, गन्ने के खेत में मिला शव

संबंधित समाचार