बरेली: हिंदू संगठन ने समुदाय विशेष पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

जोगी नवादा और कर्मचारी नगर मामले को लेकर एसपी सिटी से मिले

बरेली, अमृत विचार। नाथ नगरी सुरक्षा समूह बरेली के दुर्गेश गुप्ता पुराने शहर और कर्मचारी नगर के मामले को लेकर एसपी सिटी मानुष पारीक से मिले। दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि पिछले काफी समय से दूसरे समुदाय के लोग हिंदू समुदाय के लोगों को प्रताड़ित कर रहे हैं। 

अभी एक दिन पहले जगतपुर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हिंदू समुदाय के युवक बाबू राठौर के साथ मारपीट कर उसका ठेला भी तोड़ दिया। जबकि बुधवार को कर्मचारी नगर थाना इज्जत नगर में राहुल बनकर मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ लव जिहाद कर रहा था। इसके बाद उसे पकड़कर थाने ले जाकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। दुर्गेश गुप्ता ने बताया कि हिंदू नाम बता कर मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को टारगेट कर रहे थे। लिहाजा ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

संबंधित समाचार