रुद्रपुर: अश्लील फोटो-वीडियो भेजकर छात्रा को किया परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली इलाके की रहने वाली एक छात्रा को सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो बनाकर परेशान किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा की मां ने साइबर सेल पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार रंपुरा चौकी इलाके की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी की एक अज्ञात युवक ने फर्जी आईडी बनाकर और बेटी की फोटो लगाकर फर्जी इंस्टाग्राम संचालित कर रहा है। साथ ही बेटी को बदनाम करने के मकसद से अश्लील गानों की वीडियो व छेड़छाड़ युक्त फोटो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर रहा है।

आरोप था कि युवक रिश्तेदारों को भी पोस्ट भेज कर नाबालिग बेटी को बदनाम करने की साजिश रच चुका है। जिसकी वजह से बेटी का स्कूल आना-जाना भी दुश्वार हो गया है और नाबालिग बेटी मानसिक अवसाद से गुजर रही है। शिकायतकर्ता ने साइबर क्राइम पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार