Fatehpur News: यमुना की बाढ़ में बाइक सहित बह गया युवक...ऐसे बच सकी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। यमुना में आई बाढ़ भारी व बारिश से यमुना कटरी के लोग बेहाल हैं। कई गांवों में भी बारिश का पानी घुस गया है। कई गांवो में जाने के रास्ते बंद हो गए हैं। वहीं ऐसे ही एक रास्ते से नाले की टूटी पुलिया को पार कर रहा युवक बाइक सहित नाले मे डूब गया। 

ललौली थानाक्षेत्र के पथरी गांव का निवासी सारथी पुत्र अर्जुन कोर्रा कनक से ललौली जा रहा था। दोनो गांवो के बीच में अर्ध निर्मित पड़ी पुलिया में यमुना का पानी लबालब भरा हुआ था और तेज बहाव से नाले से पानी बह रहा था। लेकिन भारी बहाव के बीच नाले को पार करने के लिए युवक बाइक लेकर घुस गया। 

जैसे ही वह बीच जलधारा में पहुंचा तो युवक का बैलेंस बिगड़ गया और गाड़ी सहित नाले में बह गया। गनीमत रही कि कुछ लोग मौक पर मौजूद थे जिन्होंने समय रहते युवक को किसी तरह बचा लिया। बाद में कड़ी मशक्कत के बाद युवक की बाइक को भी खोजकर निकाल लिया गया।

ये भी पढ़ें- Fatehpur News: ग्रामीणों ने भेड़िया को पीट पीटकर मार डाला...सो रही महिला पर हमला कर किया था घायल

संबंधित समाचार