अयोध्या में चंपत राय बोले-वन गमन मार्ग पर एक साल बाद भी नहीं लग पाये श्रीराम स्तंभ, सरकारी अड़चनें बनी वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या,अमृत विचार। अयोध्या के कारसेवक पुरम में बीते एक वर्षों से रखें भगवान श्रीराम वनगमन मार्ग पर श्रीराम स्तम्भ को सरकारी अड़चन के कारण अभी तक स्थापित नहीं किया जा सका है। इस बात की जानकारी राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी है। उन्होंने कहा कि पुरातत्व विभाग के द्वारा कुछ अड़चन है। 

दरअसल, श्रीराम स्तंभ राजस्थान के माउंट आबू से तैयार कर अयोध्या लाया गया था। जिसे सबसे पहले प्राचीन मणि पर्वत क्षेत्र में स्थापित किया जाना था। जिसके साथ ही अयोध्या में अन्य 5 स्थल गुप्तार घाट, श्रृंगी ऋषि आश्रम, तमसा नदी के तट और सूर्य कुंड पर भी श्रीराम स्तम्भ को लगाए जाने का प्रस्ताव था। इसी तरह श्रीराम वन गमन मार्ग पर अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक 290 स्थानों पर भी शिलाओं को स्थापित करने की योजना थी। लेकिन उनकी स्थापना अभी तक नहीं की जा सकी है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: 2 घंटे चली बैठक में हुआ फैसला, हजारों कर्मचारियों की मांगें होंगी पूरी

संबंधित समाचार