अयोध्या : अवकाश लंबित रखने पर अब होगा सीधे निलम्बन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On


अयोध्या अमृत विचार : महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा द्वारा सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर लंबित अवकाशों के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से मानव संपदा पोर्टल की नियमित समीक्षा की जा रही है। गौरतलब है कि बहुत से खण्ड शिक्षा अधिकारियों के द्वारा सीसीएल और मैटरनिटी अवकाशों को धन वसूली के बाद ही अग्रसारित किया जाता है। इसके साथ ही महानिदेशक ने आकस्मिक अवकाशों को अवकाश के दिन से अधिक लंबित रखने वाले खण्ड शिक्षा अधिकारियों की सूची जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।

पत्र में लंबित अवकाशों को लेकर गड़बड़ी की आशंका जाहिर की गई है और कहा गया है कि अवकाशों में खेल मिलने पर खण्ड शिक्षा अधिकारियों की सूची मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि आदेश प्राप्त हुआ है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भेजा गया है और ब्यौरा भी मांगा गया है। उन्होंने बताया कि अभी तक यह अवकाश लंबित रखने का कोई मामला सामने नहीं आया है।

संबंधित समाचार