बदायूं: बंदरों को देखकर भागी बुजुर्ग महिला, सीढ़ी से गिरकर मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिल्सी, अमृत विचार। नगर बिल्सी के मोहल्ला नंबर दो में अगोल रोड निवासी एक बुजुर्ग महिला बंदरों को देखकर भागी और सीढ़ी से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन महिला को सीएचसी ले गए। जहां महिला की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया।

मोहल्ला नंबर दो निवासी चालक नत्थू लाल सागर के घर का शौचालय दूसरी मंजिल पर बना हुई। परिजन शौच के लिए छत पर ही जाते हैं। शनिवार की सुबह लगभग साढ़े छह बजे उनकी पत्नी प्रेमवती (65) शौच करने के लिए गई थी। 

छत पर बंदरों का झुंड बैठा था। वह बंदरों को देखकर नीचे आने के लिए जीने की ओर भागीं। उनका एक पैर लोहे की सीढ़ी से फिसल गया। जिससे वह नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर हालत में परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्रेमवती ने दम तोड़ दिया। परिजन शव घर ले आए। 

सूचना पाकर उपनिरीक्षक अशोक कुमार उनके घर पहुंचे। परिजनों से घटना के बारे में जानकारी की। पोस्टमार्टम कराने को कहा लेकिन परिजनों ने मना कर दिया। रविवार को कछला गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बदायूं: हाइवे पर तेज रफ्तार कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचे कार सवार, जानिए पूरा मामला

 

संबंधित समाचार