सरकार राज्य कर्मचारियों को देगी दीपावली का तोहफा, 8 लाख पेंशनरों को मिलेगा लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। 8 लाख राज्य कर्मचारियों , 12 लाख पेंशनधारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की तैयारी है। दीपावली से पहले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने की योजना बन रही है। इसका लाभ 8 लाख पेंशनर्स को भी मिलेगा।

बताया जा रहा है कि राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4% तक की बढ़ोत्तरी होनी है। बढ़े महंगाई भत्ते का जुलाई 2024 से  भुगतान किया जाएगा। वहीं अराजपत्रित कर्मचारियों के लिए बोनस का भी ऐलान सम्भव, राज्य सरकार हर साल दीपावली पर बोनस का ऐलान करती है। 

यह भी पढ़ेः 2 अक्टूबर को सत्याग्रह का संकल्प लेंगे कर्मचारी, गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर होगी आंदोलन की शुरूआत

संबंधित समाचार