पूर्व मंत्री राजा भैया ने जगद्गुरु शांडिल्य महराज से लिया आशीर्वाद 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, प्रयागराज। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ शिव प्रसाद मिश्रा किलहनापुर आज गया जगन्नाथ की यात्रा पर जा रहे थे। इस कार्यक्रम में जगदगुरू नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य जी महराज श्रृंगवेरपुर धाम से शिष्यों सहित पहुंचे थे। प्रदेश के पूर्व मंत्री और कुण्डा के लोकप्रिय विधायक राजा रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की जगद्गुरु नारायणाचार्य स्वामी शांडिल्य जी महराज से मुलाकात हुई।

राजा भैया ने जगद्गुरु स्वामी शांडिल्य जी महराज से आशीर्वाद लिया और कुशलक्षेम पूछा। स्वामी शांडिल्य जी महराज ने राजा भैया को आशीर्वाद देते हुए और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान राजा भैया से परिवार वालों के स्वास्थ्य और अन्य जानकारियां ली और दोनों लोग गया जगन्नाथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान  बटुक ब्राह्मण कुलदीप नारायण तिवारी, राजा मिश्र, शिव पूजन मिश्र, बबलू सिंह ब्लाक प्रमुख सहित अन्य प्रमुख लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए थे।

 

संबंधित समाचार