Kannauj Crime: पुलिस-बदमाश के बीच मुठभेड़, एक डकैत के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार...50 हजार का इनाम था घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। कन्नौज में जलालपुर के पास पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी डकैत के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद पुलिस अभिरक्षा में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

डकैत कोतवाली क्षेत्र के मकरंदनगर में हुई डकैत में वाछिंत चल रहा था। उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था। पुलिस पूछताछ में डकैत ने अपना नाम चप्पड़ राजन पारदी बताया है। डकैत के पास से एक तमंचा, तीन जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस व 15,200 रुपये बरामद हुए। पुलिस अधीक्षक अमित आंनद ने बताया की संदिग्ध को टोकने पर वह भागने लगा। घेराबंदी करने पर उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में डकैत के पैर में गोली लगी है। 

ये भी पढ़ें- सुल्तानपुर डकैती के बदमाश की Unnao में मुठभेड़...एसटीएफ की गोली लगने से एक ढेर, दूसरा साथी मौके से फरार

संबंधित समाचार