बरेली: तीन सौ बेड अस्पताल में एक घंटा बिजली गुल, मरीजों का हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार। फरवरी में शुरू हुई 300 बेड अस्पताल की सीटी स्कैन यूनिट में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन यहां विभागीय उपेक्षा के चलते समय पर मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। ऐसा ही कुछ सोमवार को नजर आया, मरीजों की संख्या अधिक होने पर उन्हें जांच के लिए लाइन लगाने को कहा गया। करीब 12:30 बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई 1 घंटे तक जब आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो मरीज परेशान होकर हंगामा करने लगे। करीब 1:30 बजे बिजली आने पर जांच शुरू हो सकी।

संबंधित समाचार