टनकपुर: छह किलो चरस के साथ दो गिरफ्तार
टनकपुर,अमृत विचार। एसओजी और टनकपुर पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए छह किलो चरस के साथ दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम चौड़ा ख्याली थाना चंपावत निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र बहादुर सिह के कब्जे …
टनकपुर,अमृत विचार। एसओजी और टनकपुर पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए छह किलो चरस के साथ दो को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर चालानी कार्रवाई की है।
पुलिस के मुताबिक, ग्राम चौड़ा ख्याली थाना चंपावत निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र बहादुर सिह के कब्जे से 3 किलो 72 ग्राम अवैध चरस और ग्राम कुटरी, थाना खटीमा, जनपद उधम सिंह नगर निवासी ज्ञान सिंह राणा पुत्र मनु सिंह के कब्जे से 3 किलो 37 ग्राम चरस बरामद की है।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि चरस अपने घर ग्राम चौड़ा खाली में खुद तैयार की तथा कुछ मात्रा में सस्ते दामों में खरीदी गई है, जिसे खटीमा, उधम सिंह नगर, पीलीभीत, बरेली मैदानी क्षेत्रों में बेचा जाता है।
टीम में सीओ विपिन चंद्र पंत, एसओ टनकपुर जसवीर सिंह चौहान, प्रभारी वीरेंद्र सिंह रमोला, उप निरीक्षक योगेश दत्त, कॉन्स्टेबल मतलूब खान, शाकिर अली, अमित कुमार, भुवन पांडेय मौजूद रहे।
