मुरादाबाद : शोहदे के डर से छात्रा घर में कैद, तेजाब से चेहरा बिगाड़ने की दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीड़िता की शिकायत पर पड़ोसी युवक समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुरादाबाद, अमृत विचार। मुगलपुरा थाना क्षेत्र में छात्रा ने शोहदे के डर से खुद को घर में कैद कर लिया। वह रास्ते में घेरकर युवती के साथ अश्लील हरकत करता था। बीते दिनों आरोपी अपने दो दोस्तों के साथ पीड़िता के घर पहुंचा और तेजाब डालने और जान से मारने की धमकी देने लगा। जैसे-तैसे पीड़िता ने अपनी जान बचाई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना क्षेत्र के कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय युवती बीए की छात्रा है। युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला सुमित कॉलेज आते-जाते उसके साथ छेड़छड़ करता था। आरोपी अक्सर पीड़िता को अश्लील इशारे करता था। आरोपी की हरकत से तंग आकर युवती ने जनवरी 2024 से कॉलेज जाना बंद कर दिया। आरोप लगाया कि बीते 15 सितंबर को आरोपी सुमित अपने दो साथी केशव और विक्की के साथ उसके घर के गेट पर आ गया। आते ही उसने तेजाब डालकर चेहरा खराब करने और जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपी वहां से भाग निकले। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर दी।

थाना प्रभारी कुलदीप तोमर ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, अश्लील कमेंट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएगा उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : धर्मांतरण कराकर हिंदू महिला से निकाह कर रहे युवक को पकड़ा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन