संभल : सौतेले पिता ने किशोरी से एक साल तक किया दुष्कर्म, बातचीत का ऑडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किशोरी ने परेशान होकर पुलिस को दी तहरीर, पीड़िता ने लगाई कार्रवाई करने की गुहार...जांच पड़ताल शुरू

संभल/रजपुरा/अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र में  एक किशोरी ने सौतेले पिता पर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने थाना पुलिस को तहरीर देकर कहा कि एक युवक जनपद बुलंदशहर के पास ईंट भट्ठे पर काम करने वाली उसकी मां व उसे 7 साल पहले अपने साथ ले आया था। 9 वर्षीय किशोरी का कहना है कि करीब एक वर्ष पहले उसकी मां बिना बताए कहीं चली गई। किशोरी का आरोप है कि मां के जाने के बाद सौतेला पिता किशोरी को डरा धमकाकर एक साल से लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है।

पिता की हरकतों से परेशान होकर किशोरी ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। किशोरी ने थाना रजपुरा जाकर पुलिस को तहरीर दी है। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि किशोरी अपने सौतेले पिता के पास रहना नहीं चाहती है। किशोरी सौतेले पिता के चाचा के पास रह रही है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

सौतेले पिता और किशोरी की बातचीत का ऑडियो वायरल
सौतेले पिता और किशोरी की बातचीत का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। ऑडियो में सौतेला पिता किशोरी को अपनी पत्नी बनाकर रखने का दबाव बना रहा है। किशोरी पर गंभीर आरोप भी लगा रहा है। किशोरी की शादी को लेकर भी जिक्र हो रहा है। ऑडियो में थाना क्षेत्र की एक चौकी को लेकर भी बातचीत हो रही है। किशोरी सौतेले पिता से कह रही है कि चौकी में पुलिस के सामने माफी मांग रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। चौकी में पंचायत भी हुई थी। अब किशोरी को जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।

ये भी पढ़ें : संभल : दादी की गोद से दो माह के शिशु को छीन ले गया जंगली जानवर, जानिए फिर क्या हुआ?

संबंधित समाचार