त्योहारी सीजन में लखनऊ मेट्रो पर बढ़ रहा यात्रियों का भरोसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण काल में बीते माह 7 सितंबर को मेट्रो रेल परिचालन की शुरुआत राजधानी से हुई थी। लेकिन धीरे-धीरे जब सब सामान्य होना शुरू हुआ तो लखनऊ मेट्रो में यात्रियों की संख्या फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से लेकर मुंशीपुलिया के बीच परिचालित कॉरिडोर पर …

लखनऊ, अमृत विचार। कोरोना संक्रमण काल में बीते माह 7 सितंबर को मेट्रो रेल परिचालन की शुरुआत राजधानी से हुई थी। लेकिन धीरे-धीरे जब सब सामान्य होना शुरू हुआ तो लखनऊ मेट्रो में यात्रियों की संख्या फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से लेकर मुंशीपुलिया के बीच परिचालित कॉरिडोर पर यात्री संख्या लगभग 21 हजार रही। जो कि कोरोना से पहले की दैनिक राइडरशिप का एक तिहाई है।

कोविड के दौरान मेट्रो रेल परिचालन की इस नई पारी में यात्रियों की सुरक्षा के साथ लखनऊ मेट्रो ने ट्रेनों और स्टेशनों की साफ़-सफ़ाई, सैनिटाइज़ेशन से लेकर कॉन्टैक्टलेस ट्रेवल पर सबसे अधिक ध्यान दिया है। लखनऊ मेट्रो की इस पहल की बदौलत, यात्रियों का भरोसा मेट्रो पर लगातार बढ़ा है और एक बार फिर शहरवासी इस त्योहार के सीजन में भी पूरे भरोसे के साथ लखनऊ मेट्रो से सुरक्षित सफर का आनंद ले रहे हैं।

लखनऊ मेट्रो के 23 किलोमीटर लंबे उत्तर दक्षिण गलियारे के बीच मेट्रो का परिचालन पूरी सुगमता के साथ किया जा रहा है। मेट्रो विभाग की ओर से यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए कई प्रावधान हैं। जिसमें गो स्मार्ट कार्ड से सस्ती और सुगम यात्रा के साथ यूवी किरणों से सैनिटाइज टोकन का यात्री भली प्रकार से इस्तेमाल कर रहे हैं।

यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक कुमार केशव का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और सहूलियत से जुड़ी हर छोटी से छोटी बात का हम पूरी तरह ख़्याल रखते हैं और लखनऊ मेट्रो में यात्रियों का भरोसा भी फिर से लौट रहा है। कोविड के बाद मेट्रो के पुन: परिचालन में 21 हजार की यात्री संख्या ये दिखाती है कि लखनऊ के लोगों ने मेट्रो की विश्वस्तरीय सुविधा को दिल से अपनाया है।

मेट्रो परिसर में साफ़-सफ़ाई और सैनिटाइज़ेशन के लिए की गईं व्यवस्थाएं यह साबित करती हैं कि लखनऊ मेट्रो, शहर में मौजूद सार्वजनिक यातायात के अन्य किसी भी साधन से अधिक सुरक्षित है।

संबंधित समाचार