बरेली: दुकानों पर खुलेआम बेचा जा रहा अवैध रूप से पेट्रोल
रिछा/बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी थाना क्षेत्र के रिछा इलाके में खोखे नुमा दुकान पर खु्लेआम पेट्रोल बेचा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में लोग गाड़ी से पेट्रोल डलवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वीडियो में जिस तरह से खु्लेआम अवैध रूप से पेट्रोल बेचा जा रहा है, …
रिछा/बरेली, अमृत विचार। बहेड़ी थाना क्षेत्र के रिछा इलाके में खोखे नुमा दुकान पर खु्लेआम पेट्रोल बेचा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में लोग गाड़ी से पेट्रोल डलवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वीडियो में जिस तरह से खु्लेआम अवैध रूप से पेट्रोल बेचा जा रहा है, उससे साफ नजर आ रहा है कि इन्हें पुलिस का भी कोई खौफ नहीं है।
रिछा समेत पूरे बहेड़ी थाना क्षेत्र में 100 से ज्यादा दुकानों पर अवैध रूप से पेट्रोल बेचा जाता है। सूत्रों की मानें तो अवैध रूप से तेल बेचने का खेल बालपुर, बरौर, दमखोदा, रिछा, रेलवे स्टेशन, रिछा रेलवे फाटक जैसे इलाकों में भी खुलेआम चल रहा है। हालांकि पहले पुलिस ने अवैध रूप से पेट्रोल बेचने वाले कुछ लोगों पर कार्रवाई की थी लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। ठोस कार्रवाई नहीं होने के चलते क्षेत्र में अवैध रूप से पेट्रोल बेचने का काला कारोबार तेजी से पनप रहा है।
