Kannauj News: दुष्कर्म के आरोपी नवाब, नीलू यादव व बुआ पर कल लगेगा गैंगस्टर...कोतवाली पुलिस ने पत्रावली की तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कन्नौज, अमृत विचार। बुधवार को किशोरी के दुष्कर्म मामले के आरोपी नवाब सिंह यादव, भाई नीलू यादव व किशोरी की बुआ पर कोतवाली पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करेगा। पुलिस ने तैयारी पूरी करली है। अधिकारियों ने सहमति भी देदी है।

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में तीनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास निकाल लिया है। सारी पत्रावली भी तैयार करली है। मंगलवार को उच्च अधिकारियों ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति दे दी है। सीओ सदर कमलेश कुमार ने बताया कि बुधवार को गैंगस्टर की कार्रवाई करने के लिये कोतवाली पुलिस न्यायालय में पत्रावली पेश कर देगी। इन तीनों आरोपियों के खिलाफ कई मुकदमें दर्ज है। 

अभी तक पुलिस दुष्कर्मके मामले में चार्जशीट लगाने का प्रयास कर रही थी। इसके चलते पुलिस को गैंगस्टर की कार्रवाई करने के लिये कागजी कोरम पूरा करने का समय नहीं मिल रहा था। अब दुष्कर्म के मामले में चार्जशीट लग जाने के बाद कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर के कागजात तैयार कर लिये है। बुधवार को पुलिस कोर्ट में पत्रावली दाखिल कर देगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात