पीलीभीत: युवक की मौत के बाद हंगामा, पुलिस पर लापरवाही का आरोप, लगाया जाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दो दिन पहले मारपीट में घायल हुआ था युवक, जाम लगाकर किया प्रदर्शन

पीलीभीत, अमृत विचार। मारपीट में घायल हुए युवक की दो दिन चले इलाज के बाद मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जाम लगाकर प्रदर्शन किया। करीब डेढ़ घंटे बाद सीओ ने पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिस पर परिजन शांत हुए।  

न्यूरिया थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरिया अगरू में 22 सितंबर को युवती को फुसलाकर ले जाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। एक पक्ष से राजू वर्मा, कोमल प्रसाद, भूपेंद्र, कमला देवी, विषपाल, महेशपाल और भूपेंद्र कुमार घायल हो गए थे। विषपाल की हालत गंभीर होने पर परिजन ने उसे बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार शाम उसकी बरेली के अस्पताल में ही इलाज के दौरान मौत हो गई। बरेली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया। बुधवार को शव घर पहुंचते ही भीड़ जमा हो गई। गुस्साए परिजन ग्रामीणों संग गांव के बाहर टनकपुर हाईवे पर आ गए और जाम लगाकर प्रदर्शन किया। पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सदर विधि भूषण मौर्य, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन से वार्ता कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। हालांकि इस दौरान भीड़ से अफसरों की नोंकझोंक भी हुई। न्यूरिया इंस्पेक्टर अशोक पाल ने बताया कि आरोपी धर्मपाल, कुंवरसेन,तेजराम, शेर सिंह, नन्हेंलाल उर्फ प्रेमपाल व बुद्धसेन को गिरफ्तार कर लिया गया है। गैर इरादतन हत्या की धारा पूर्व में दर्ज एफआईआर में बढ़ाई जाएगी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म