मिर्जापुर: अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से विवाहिता की दर्दनाक मौत
मिर्जापुर। मिर्जापुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से विवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई। लालगंज थाना के लहंगपुर चौकी अंतर्गत रेहीक्षगांव निवासी उर्मिला पत्नी बृजेश उम्र 32 वर्ष बुधवार को सुबह 5:00 बजे शौच के लिए रेही गांव स्थित नाले के पुल पार गई थी। शौच से लौटते समय लहंगपुर की तरफ से …
मिर्जापुर। मिर्जापुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से विवाहिता की दर्दनाक मौत हो गई। लालगंज थाना के लहंगपुर चौकी अंतर्गत रेहीक्षगांव निवासी उर्मिला पत्नी बृजेश उम्र 32 वर्ष बुधवार को सुबह 5:00 बजे शौच के लिए रेही गांव स्थित नाले के पुल पार गई थी।
शौच से लौटते समय लहंगपुर की तरफ से आ रहे तेज गति अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आकर वह घायल हो गई। जानकारी होने पर परिजन आनन-फानन में महिला को लेकर अस्पताल गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के दो पुत्र शुभम 6 वर्ष, आशीष 2 वर्ष एवं एक पुत्री नंदिनी 4 वर्ष की है।
