प्रवासी मजदूरों के साथ मोदी-नीतीश सरकार की बर्बरता शर्मनाक थी: राहुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा के अंतिम चरण के चुनाव से पहले बुधवार को लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिकों को हुई पीड़ा का वीडियो जारी कर मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास करते हुए कहा कि मोदी-नीतीश सरकारों ने प्रवासी कामगारों के साथ जो बर्बरता की वह बेहद शर्मनाक थी। …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा के अंतिम चरण के चुनाव से पहले बुधवार को लॉकडाउन में प्रवासी श्रमिकों को हुई पीड़ा का वीडियो जारी कर मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास करते हुए कहा कि मोदी-नीतीश सरकारों ने प्रवासी कामगारों के साथ जो बर्बरता की वह बेहद शर्मनाक थी।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “जब लाखों मज़दूर बहन-भाई देश के विभिन्न हिस्सों से बिहार-उत्तर प्रदेश की ओर भूखे, प्यासे, पैदल चलने पर मजबूर हो गए, तब मोदी-नीतीश सरकारों ने ये शर्मनाक बर्बरता की। कांग्रेस पार्टी सरकार में नहीं है, फिर भी हमने इस अत्याचार के ख़िलाफ़ मज़दूर भाइयों की मदद की। यही सच है।”

इसके साथ ही उन्होंने एक टीवी समाचार चैनल से प्रसारित एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें प्रवासी मजदूरों के साथ पुलिस बर्बरता, पैदल बिहार जाते समय की पीड़ा तथा पीड़ित प्रवासी श्रमिकों के खिलाफ बिहार सरकार के मंत्रियों के बयानों को दिखाया गया है।

संबंधित समाचार