शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के होठ पर लगाई लाली और नाखून पर नेल पेंट 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नगर निगम कार्यालय के सामने का मामला, जयंती से एक दिन पहले की गई कारस्तानी

अयोध्या,  अमृत विचार :  नगर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा के साथ बेअदबी करने का मामला सामने आया है। अराजकतत्वों ने प्रतिमा में होंठ पर लाली लगाने के बाद नाखूनों पर लाल पेंट लगा दिया है। लोगों में आक्रोश पनप गया है। 

नगर निगम कार्यालय के सामने पार्क में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा लगी है। जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिमा की सफाई की जाती है और फूल माला चढ़ाकर नमन किया जाता है। भारी बरसात के बाद भी शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट के डाॅ. नीरज सिन्हा, महावीर पाल, राजीव श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता व सेनानी परिषद के अध्यक्ष मनोज मल्होत्रा प्रतिमा के पास गए थे। देखा कि प्रतिमा को बेरंग कर दिया गया है।

उनके होंठ और नाखून को लाल रंग से अजीब सा बेरंग पेंट कर दिया है, जिसको लेकर लोग अपर नगर आयुक्त शशि भूषण से मिले तो कहने लगे कि पेंटर ने गलती कर दी है। इसको ठीक कराया जाएगा। जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं ट्रस्ट के साथियों ने एक राय से इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए कहा कि अगर नगर निगम प्रशासन प्रतिमा को ठीक नहीं कराता तो आंदोलन करने पर बाध्य होंगे।

 

संबंधित समाचार